Counter Perspective (काउन्टर पर्सपेक्टिव) कक्षा की अन्तिम पंक्ति में बैठा हुआ विद्यार्थी
कक्षा की अन्तिम पंक्ति में बैठा हुआ विद्यार्थी ---------------------------------------- कक्षा की पहली पंक्ति में बैठे हुए और अन्तिम पंक्ति में बैठे हुए विद्यार्थी में अन्तर होता है प्रथम पंक्ति में बैठा विद्यार्थी सिर्फ़ अध्यापक और ब्लैक बोर्ड को ही देख पाता है, और अन्तिम पंक्ति में बैठा विद्यार्थी, अध्यापक व ब्लैक बोर्ड के अलावा पूरी कक्षा को, सभी खिड़कियों, रोशनदानों वगेरह को भी ठीक से देख पाता है कक्षा की अन्तिम पंक्ति में बैठे विद्यार्थी का कैनवास थोड़ा ज्यादा बड़ा होता है, वह पैनारोमिक परिपेक्ष वाला होता है उसकी सोच का दायरा ज़्यादा बड़ा होता है उसकी ज़िम्मेदारियाँ कहीं ज़्यादा बड़ी होती हैं वो विफलताओं से खेलता है विफलतायें उसके लिए एक खेल सी होती हैं वो उन्हें दिल से नहीं लगाता कभी हँसता है उनपर, कभी जूते की नोक पर रखता है और फुटबाल की तरह खेलता है उनसे हाँ, बोझ तो होता है उसपर पर वो उसे बोझा नहीं समझता अध्यापक को व औरों को उससे कम आशायें होती हैं इसलिए अगर कभी वो ज़रा सा भी अच्छा करे सबको ज़्यादा ही लगता है, इससे उसे प्रोत्साहन भी मिलता है वो ख़ुश होता है, खुश रहता है और आगे बढ़ता है य...